गैंगस्टर के वांछित चार आरोपितों को पकड़ भेजा कोर्ट
उन्नाव, अगस्त 13 -- उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सदर कोतवाली पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को दही थाना में यूपी गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सिंधूपुर मोड़ के पास से वांछित आरोपित श्रीकांत तिवारी उर्फ टीटू, नितिन कश्यप, अमन सिंह उर्फ अंश सिंह और सोनू उर्फ अविनाश चंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में श्रीकांत तिवारी के खिलाफ विभिन्न थानों में सात गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपितों का भी आपराधिक इतिहास रहा है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: गैंगस्टर एक्ट का शातिर अपराधी गिरफ्तार पुलिस ने चारों आरोपितों को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद कोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.