गैंगस्टर के मुकदमे में विधायक नाहिद हसन कोर्ट में हुए हाजिर
शामली, अगस्त 17 -- गैंगस्टर के 5 साल पुराने मुकदमे में कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन कोर्ट में हाजिर हुए। 6 फरवरी 2021 को तत्कालीन कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने विधायक नाहिद हसन और उनकी माता सहित 40 लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। उक्त मामले में विधायक ने कोर्ट से अपनी जमानत करा ली थी। उक्त मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (फास्ट ट्रैक कोर्ट) में चल रही है। सोमवार को गैंगस्टर के उक्त मुकदमे में तारीख थी। जिससे चलते विधायक नाहिद हसन अपने अधिवक्ता के साथ कोर्ट में हाजिर हुए। बाद में अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख लगा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.