अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। टीवीएस शोरूम मालिक अभिषेक की हत्या के मामले में जेल में बंद महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय की गैंगस्टर के मुकदमे में भी जमानत अर्जी रद्द हो गई। 26 सितंबर की रात को खेरेश्वर चौराहे पर हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी अभिषेक गुप्ता की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें नामजद पूजा पांडेय, अशोक पांडेय व दोनों शूटर जेल में हैं। चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार पूजा व अशोक ने तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। इसमें अशोक, पूजा व दोनों शूटरों की जमानत पूर्व में रद्द हो चुकी है। वहीं, पूजा की ओर से अब गैंगस्टर के मुकदमे में जमानत के लिए अर्जी डाली गई थी। एडीजे विशेष गैंगस्टर न्यायालय ने अर्जी को रद्द कर दिया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.