संभल, मार्च 28 -- धनारी थाना पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में वांछित शातिर चोर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आरोपी तस्लीम निवासी फिरोजपुर थाना रजपुरा गिरोह बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ रजपुरा, बहजोई, जुनावई और गुन्नौर थाने में सात मुकदमा दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...