उन्नाव, जून 12 -- मोहान, संवाददाता। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो आरोपितों को हसनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बघवाकोला गांव के दो भाइयों में चंद्रशेखर व अजीत पुत्र जयनारायण पर पुलिस ने मई माह गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। तभी से वह फरार चल रहे थे। गुरुवार को पुलिस ने दोनों भाइयों को घर से गिरफ्तार कर कोर्ट आदेश पर जेल भेज दिया हैं। दोनों आरोपितों पर तीन मुकदमे चोरी व एक दहेज अधिनियम के तहत दर्ज है। जिसके बाद गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में दोनों वांछित आरोपितों को जेल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- छापेमारी में दो वारंटी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...