बागपत, जनवरी 28 -- बागपत। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गैंगस्टर के मामले में सावेज, दानिश और सुनील त्यागी की जमानत याचिका खारिज कर दी। गैंगस्टर के इस मुकदमें में कई आरोपी जेल में बंद है। छपरौली थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने एक जनवरी को गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि कस्बे के फैसल की हत्या में आरोपी परवेज, सावेज, इनाम, रिहाना, इमरान निवासी पानीपत, सागर उर्फ ढिमोला सुराना, शमा निवासी लोनी गाजियाबाद, सुनील त्यागी निवासी हरसिया और दानिश निवासी शाहपुर मुजफ्फरनगर को जेल भेजा गया था। आरोपियों ने गिरोह बनाकर हत्याकांड को अंजाम दिया और शव को तीन हिस्सों में काटकर हिंडन नदी में फेंक दिया था। डीजीसी राहुल सिंह नेहरा ने बताया कि जेल में बंद सावेज, दानिश और सुनील त्यागी ने गैंगस्टर के मामले में जमानत याचिका दायर कराई, जिसे न्यायाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.