गैंगस्टर के करीबी पर केस दर्ज
नोएडा, मई 25 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। चर्चित सूरज मान हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी हरजीत मान के खिलाफ सेक्टर-39 थाना पुलिस ने नया केस दर्ज किया है। न्यायालय के आदेश का पालन न करने को लेकर अब उसके खिलाफ जांच अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। हरजीत मान इस हत्याकांड का 13वां आरोपी है और पिछले दो साल से पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा है। पुलिस के अनुसार जनवरी 2024 में सेक्टर-104 क्षेत्र में एयर इंडिया के क्रू मेंबर सूरज मान की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर कपिल मान और उसके साथियों पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने का शक गहराया था। मामले में रूमित मान की शिकायत पर हत्या, आपराधिक साजिश समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और उनके खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.