मिर्जापुर, मार्च 11 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के ददरा निवासी गैंगस्टर के आरोपी राइस मिल मालिक और सपा नेता की दस बीघा जमीन मंगलवार को कुर्क की गई। कार्रवाई के दौरान एसडीएम मड़िहान समेत चार थानों की पुलिस फोर्स, राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के ददरा गांव निवासी धान मिल व्यवसाई और सपा नेता शैलेश कुमार सिंह पटेल पर गैंगस्टर से जुड़े मामलों समेत अपहरण, मारपीट और एससी-एसटी ऐक्ट में आपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर ऐक्ट की कार्रवाई के तहत शैलेश सिंह की ओर से अर्जित अचल संपत्ति की रिपोर्ट प्रेषित की गई। न्यायालय की ओर से गैंगस्टर ऐक्ट सहित विभिन्न आपराधिक मामले में वांछित शैलेश कुमार सिंह की अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया गया। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी अनेग सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.