गैंगस्टर के आरोपियों को सफाई साक्ष्य पेश करने का आखिरी मौका
सुल्तानपुर, मई 25 -- सुलतानपुर। शहर के चौक बाजार में बीते वर्ष हुई सर्राफा डकैती के बहुचर्चित मामले में मास्टरमाइंड विपिन सिंह समेत 12 आरोपियों पर गैगस्टर लगाया गया है, गैंगस्टर के मामले में आरोपियों को सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए कोर्ट ने आखिरी मौका दिया है। न्यायाधीश श्याम मोहन जायसवाल ने आरोपियों का बयान दर्ज करने के बाद फाइल सफाई साक्ष्य में नियत की लेकिन कई तारीखों से गवाही नहीं हो सकी। कोतवाली नगर के चौक ठठेरी बाजार में स्थित सराफा व्यवसाई भरत सोनी की दुकान में 28 अगस्त 2024 को असलहे से लैस डकैतों ने दिन-दहाड़े डकैती डाली थी। आरोपियों के जमानत पर छूटने के बाद तत्कालीन नगर कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने सराफा डकैती कांड के मास्टरमाइंड विपिन सिंह समेत 12 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- आलोक यादव के साथ केस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.