गैंगस्टर के आठ आरोपी गिरफ्तार, अवैध खनन गिरोह पर कसा शिकंजा
सोनभद्र, जुलाई 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। अवैध खनन एवं परिवहन से जुड़े संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के आठ वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। रॉबर्ट्सगंज, हाथीनाला और करमा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार सभी आरोपितों का पुलिस ने चालान कर दिया। वहीं अवैध खनन व परिवहन में प्रयुक्त तीन चारपहिया वाहनों के वैध अभिलेख नहीं मिलने पर उन्हें सीज कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण और संबंधित क्षेत्राधिकारियों के निर्देशन में की गई। सबसे बड़ी कार्रवाई रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने की। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अवैध खनन व परिवहन पासर गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को चुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.