फिरोजाबाद, फरवरी 28 -- थाना रसूलपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत एक अभियुक्त की लाखों रुपये कीमत अचल संपत्ति को कुर्क किया। थाना रसूलपुर पुलिस ने राजस्व टीम के साथ थाना रामगढ पर धारा 2/3 गिरोहबंद व असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत अभियुक्त भीमसेन पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम बुढाना थाना ताजगंज आगरा की धारा 14(1) गिरोहबंद व असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में अचल सम्पत्ति कुर्क की। पुलिस ने उसके एक आवासीय मकान नई आबादी खन्दौली रोड सत्ता कस्बा व तहसील एत्मादपुर, आगरा क्षेत्रफल 50.166 वर्गमीटर व एक आराजी संक्रमणीय भूमि तहसील एत्मादपुर आगरा में है जिसकी कीमत 13 लाख 39 हजार सत्तर रूपये बताई गई है। पुलिस ने बताया अभियुक्त भीमसेन पुत्र मान सिंह द्वारा लगातार अपराध कारित कर अवैध धन अर्जित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.