आजमगढ़, जुलाई 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस और प्रशासन की टीम ने रविवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के कोडर अजमतपुर गांव में गैंगस्टर कृष्णचंद्र राय उर्फ केसी राय की करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर तहसीलदार सदर की मौजूदगी में सीओ सिटी शुभम तोदी के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। इस दौरान जिले में पहली बार बैंडबाजा और ढोल-ताशा के साथ मुनादी कर कुर्की की कार्रवाई की गई, जिसे देखने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई। नगर कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 92/2026 की विवेचना के दौरान सामने आया था कि केसी राय ने फर्जी खतौनी, जमीन के नाम पर ठगी, गैंगस्टर गतिविधियों और अन्य संगठित अपराधों से अर्जित अवैध धन से वर्ष 2012 में ग्राम कोडर अजमतपुर में जमीन खरीदकर आलीशान भवन का निर्माण कराया था। यह भी पढ़ें- गैंग...