प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- प्रतापगढ़। डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट शिवसहाय अवस्थी ने लीलापुर के तिना चितरी निवासी राज कुमार वर्मा की 31,10,350 रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। अवैध कमाई से अर्जित उसकी जमीन लालगंज के भदारीकला में है। उसके विरुद्ध लूट, धोखाधड़ी, चोरी, आर्म्स एक्ट जैसे 31 मुकदमे दर्ज होने के कारण अंतू पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। सुनवाई के बाद डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट ने उसकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.