गैंगस्टर की 3.12 लाख की पिकअप कुर्क
सोनभद्र, अगस्त 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। रायपुर पुलिस ने गुरुवार को एक गैंगस्टर की 3.12 लाख कीमत की पिकअप वाहन को कुर्क किया है। यह पिकअप गोवंश तस्करी से हुई अवैश आय से अर्जित की गई थी। रायपुर थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के आरोपी संतोष कुमार तिवारी पुत्र वैंकटेश्वर तिवारी निवासी ग्राम सेमरा राबर्ट्सगंज गोवंश तस्करी से अवैध आय अर्जित की गई थी। इसी अवैध आय से अर्जित पिकअप, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3.12 लाख रुपये है को कुर्क किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.