गैंगस्टर की 15 करोड रुपये की संपत्ति कुर्क
मैनपुरी, अक्टूबर 3 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहजंगपुर में 19 मई को हुए बासित अली हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 15 करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया है। साढ़े 12 बीघा जमीन को कुर्क करने की कार्रवाई शनिवार को की गई। बासित हत्याकांड में पांच के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। शनिवार को तहसीलदार कुरावली हिमांशु सिंह, सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह भारी पुलिस बल लेकर कुरावली हाईवे पर स्थित जमीन को कुर्क करने की कार्रवाई करने पहुंचे तो गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बासित की हत्या के आरोप में जेल भेजे गए अभिषेक सिंह पुत्र सुधीर निवासी फतेहजंगपुर की जमीन को कुर्क किया और जमीन पर तहसीलदार के नाम का बोर्ड लगा दिया। हत्यारोपियों ने बासित अली को 19 मई को घर से ले जाकर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.