बागपत, अप्रैल 8 -- बागपत। क्षेत्र के रमाला गांव में बुधवार को थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार और सीओ की मौजूदगी में हिस्ट्रीशीटर विपुल गैंगस्टर की लाखों की संपत्ति कुर्क की। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने इस दौरान घर के सामने मुनादी करते हुए उन्हें सील किया। रमाला गांव निवासी विपुल पर संगीन धाराओं के नौ से अधिक मुकदमें दर्ज है। बुधवार को सीओ अंशु जैन और नायब तहसीलदार बड़ौत विनोद की मौजूदगी में थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने गैंगस्टर के तहत उसकी संपत्ति कुर्क की। उसकी आवासीय संपत्ति जिसकी कीमत 3 लाख 37 हजार है, जिसको सील किया गया। पुलिस ने उसके घर के सामने मुनादी कराकर घर के सामने बोर्ड लगाया। बताया कि विपुल हाल में हत्या के आरोप में बागपत जेल में बंद है। सीओ अंशु जैन ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई के दौरान बड़ौत, छपरौली, दोघट, रमाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.