गैंगस्टर की बैंक में जमा 36,617 रुपये जब्त
गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कैंट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी देवेन्द्र कुमार रावत उर्फ सोनू रावत के बैंक खाते में जमा 36,617.18 रुपये जब्त किए हैं। कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, पीपीगंज के साहबगंज बापूनगर निवासी देवेन्द्र कुमार रावत अपने गैंग के सदस्यों आकाश वर्मा उर्फ बंटी, प्रवास दूबे उर्फ विक्की और अंशिका सिंह के साथ चार पहिया वाहनों की चोरी करता था। आरोप है कि चोरी के वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर बेच दिया जाता था। पुलिस का दावा है कि इसी आपराधिक गतिविधि से अर्जित धनराशि बैंक खाते में जमा की गई थी। प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अंकाक्षा पासवान और पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.