गोरखपुर, मार्च 27 -- गोरखपुर। गीडा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी नौसड़ निवासी विशाल यादव की बुलेट जब्त कर ली। आरोपी विशाल ने अपराध के अर्जित धन से बुलेट खरीदी थी। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि आरोपी हत्या की कोशिश, मारपीट जैसे जघन्य अपराध में शामिल रहा है। आरोपी पर बीते दिनों गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। अब उसकी बाइक जब्त की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...