बरेली, अप्रैल 21 -- बरेली। विशेष जज गैंगस्टर एक्ट संतोष कुमार यादव की विशेष कोर्ट ने आवंला के गैंगस्टर दानिश की जमानत अर्जी खारिज कर दी। एडीजीसी क्राइम दिगंबर पटेल ने बताया कि आवंला पुलिस ने कस्बा क मोहल्ला गौसिया चौक निवासी दानिश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की थी। गैंगस्टर एक्ट में जेल गये दानिश की पैरबी उसके परिजन नहीं कर रहे हैं। उसकी पैरबी लीगल एंड डिफेन्स काउंसिल द्वारा की जा रही है। दानिस की जमानत अर्जी पर विशेष जज गैंगस्टर एक्ट संतोष कुमार यादव की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। एडीजीसी क्राइम दिगंबर पटेल ने दानिश पर दर्ज केसो की क्रिमिनल हिस्ट्री पेश कर कड़ा विरोध किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.