गैंगस्टर की अपराध से अर्जित कार कुर्क
गोरखपुर, जून 10 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध से अर्जित एक मारुति सुजुकी डिजायर कार को बुधवार को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, गीडा थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के आरोपी मनोज यादव निवासी भेउसा द्वारा अपराध से अर्जित की गई डिजायर कार को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कुर्क किया गया। वाहन रंजीत यादव के घर से बरामद हुआ। कुर्की के बाद कार को थाने लाकर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। यह भी पढ़ें- हिस्ट्रीशीटर मस्सन, भाई मोनू की 14.30 लाख की संपत्ति कुर्क पुलिस ने ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.