इटावा औरैया, सितम्बर 21 -- सैफई। गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी को सैफई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुमित कुमार जाटव पुलिस के अनुसार, आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज था और वह काफी समय से वांछित चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...