गैंगस्टर का वांछित पशु तस्कर गिरफ्तार, दर्ज था 13 मुकदमा
सोनभद्र, जून 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। थाना पन्नूगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एवं वर्ष 2025 की पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए कुख्यात पशु तस्कर संजय कुमार उर्फ संजय दीवाना को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की संयुक्त टीम लगातार प्रयासरत थी। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के मार्गदर्शन में थाना पन्नूगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रविवार को पकरहट नहर पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना पन्नूगंज में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पन्नूगंज थाना प्रभारी माधव सिंह ने बताया कि संजय कुमार निवासी ग्राम सरईगढ़ टोला खदरा, था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.