सोनभद्र, जनवरी 9 -- सोनभद्र। रायपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को गुरुवार की शाम गिरफ्तार किया। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। प्रीाारी निरीक्षक रायपुर रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि रायपुर थाने में गैगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी अमजद खान पुत्र जाने आलम, निवासी ग्राम बभनौली, थाना रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र को गुरुवार की शाम मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...