गैंगस्टर का पुलिस की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार
बदायूं, मई 25 -- गैंगस्टर एक्ट में नामजद व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने के बाद हुई मौत के मामले में शनिवार देर रात तक हंगामा चलता रहा। परिजनों ने एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। एसडीएम व सीओ सहसवान के समझाने के बाद परिजन माने और शव पोस्टमार्टम को भिजवाया था। रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार कराया गया। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां गांव के रहने वाले करू उर्फ कल्यान गैंगस्टर एक्ट में नामजद था। शनिवार को जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने शव घर पर रखकर देर रात तक हंगामा किया था और पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.