मऊ, दिसम्बर 8 -- मऊ , संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने सोमवार की शाम को गैंगस्टर समेत हिस्ट्रीशीटर चोर को चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। सरायलखन्सी पुलिस टीम अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चला रही थी। इसी दौरान गैंगस्टर समेत गंभीर अपराध में शामिल चोरी के शातिर अभियुक्त को चोरी के वाहन समेत पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की शिनाख्त दिलीप निवासी नूरुद्दीनपुर थाना कोतवाली के रूप में किया गया। उसके खिलाफ गैंगस्टर समेत आठ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.