नोएडा, मार्च 2 -- नोएडा। फेज-2 थाने की पुलिस ने गैंगस्टर ऐक्ट में लंबे समय से वांछित चल रहे तस्कर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी चंदन साहू के रूप में हुई। वर्तमान में वह मामूरा में रह रहा है। उसके खिलाफ फेज-2 थाने में तीन केस पहले से ही एनडीपीएस समेत अन्य धाराओं में दर्ज हैं। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को डीसीपी सेंट्रल ने 15 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.