गैंगस्टर ऐक्ट के तीन आरोपी बरी
आगरा, मई 20 -- गैंगस्टर ऐक्ट के मामले में तीन आरोपियों को राहत मिल गई है। अदालत ने आरोपित गिर्राज राठौर, दयाशंकर तथा वेताली निवासी राजाखेड़ा जिला धौलपुर राजस्थान को साक्ष्य के अभाव में बरी करने के आदेश दिए। थाना शमसाबाद के तत्कालीन थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्रा ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों पर गैंग बना अपराध कर अवैध संपत्ति जुटाने का आरोप था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता पाल सिंह राठौर ने तर्क दिए कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में असफल रहा है। यह भी पढ़ें- हत्या और लूट साबित करने में नाकाम रहा अभियोजन पक्ष, दो बरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.