गैंगस्टर ऐक्ट के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
बलिया, जुलाई 19 -- बलिया, संवाददाता। हल्दी पुलिस ने गैंगस्टर के तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।हल्दी पुलिस ने हत्या के एक मामले के आरोपी चैनछपरा निवासी अजीत चौबे, रेपुरा निवासी पंकज राय और अखिलेश राय, सीताकुंड निवासी नीरज चौबे व लक्ष्मी नारायण चौबे उर्फ छोटे, नीरुपुर नई बस्ती निवासी श्रवण दूबे उर्फ छोटक के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इनमें से तीन आरोपियों पंकज, लक्ष्मी नारायण और श्रवण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पंकज के खिलाफ चार, लक्ष्मीनारायण पर छह तथा श्रवया पर हल्दी थाने में 13 आपराधिक मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई सुधीर चौहान, सुभाष चंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.