बलिया, मार्च 2 -- बेल्थरारोड। इलाके के चर्चित शिक्षक हत्याकांड में शामिल और गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी देवरिया जनपद के बरहज निवासी आकाश सोनकर उर्फ शुभम को पुलिस ने हाहानाला पुलिया के पास से दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार 16 सितम्बर 2025 को स्कूल से घर लौटते समय साहुनपुर मुजौना के पास कस्बा के यादव नगर निवासी शिक्षक देवेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई थी जब देवरिया के लार में तैनात देवेंद्र स्कूल की शिक्षिका कंचन सिंह को बाइक से लेकर घर लौट रहे थे। कस्बा की एक अन्य शिक्षिका से सोने का चेन लूटकर फरार होते समय आरोपियों ने देवेंद्र और कंचन को रास्ते में घेर लिया। बदमाश दोनों लोगों से जेवर छीनने लगे। इसका विरोध करने पर उन्होंने देवेंद्र को गोली मार दी। इस मामले में विकास के साथ ही उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.