प्रयागराज, अप्रैल 28 -- प्रयागराज। अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित लंबित मामलों में प्रभावी एवं समयबद्ध पैरवी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने सोमवार को संगम सभागार में गैंगस्टर से संबंधित मामलों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि समयबद्ध पैरवी सुनिश्चित होने से अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो सकेगी। बैठक में जेडी अभियोजन ने इस माह में गिरोहबंद अधिनियम के छह वाद निर्णीत होने की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...