गैंगस्टर एक्ट में 9.10 लाख की एक्सयूवी कुर्क
सोनभद्र, मई 21 -- बभनी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को 9.10 लाख रुपये कीमत की महिन्द्रा एक्सयूवी वाहन को कुर्क किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में थाना बभनी पुलिस ने अभियुक्त मो. सरताज निवासी धूमनगंज, प्रयागराज के नाम पंजीकृत महिन्द्रा एक्सयूवी- को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया। उक्त वाहन थाना बभनी में दर्ज एनडीपीएस एक्ट एवं गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से संबंधित मुकदमों में प्रयुक्त पाया गया था। यह भी पढ़ें- गैंगस्टर एक्ट में दोषी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.