हरदोई, जून 15 -- हरदोई। गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के क्रम में सोमवार को पुलिस ने एक शराब कारोबारी से जुड़ी लग्जरी कार को कुर्क कर अपने कब्जे में ले लिया। जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर हरिनाथ सिंह ने बताया कि कोतवाली शहर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा के तहत जिलाधिकारी ने अर्जित संपत्तियों को कुर्क करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस टीम ने अभियुक्त कुलदीप अग्रवाल निवासी रेलवेगंज, हरदोई के आवास पर पहुंचकर इनोवा कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि उक्त वाहन अपराध से अर्जित संपत्ति के रूप में चिन्हित किया गया था। मामले में विमल कुमार निवासी शुक्लापुर भगत, थाना माधौगंज का नाम भी शामिल है। कार्रवाई के दौरान स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन ...