गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार
महाराजगंज, सितम्बर 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रुपये की पुरस्कार घोषित महिला आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला की पहचान गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी प्रिया देवी उम्र करीब 34 वर्ष पत्नी डोला कुमार उर्फ कन्हैया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार प्रिया देवी के खिलाफ भिटौली थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2026 में दर्ज गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा व भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में चोरी से संबंधित दो मुकदमे शामिल हैं। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वह वांछित चल रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.