गैंगस्टर एक्ट में वांछित वारंटी गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जीआरपी ने शुक्रवार को एक गैंगस्टर एक्ट में वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी ने उसे डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन के पास सूरजकुंड पोखरा से पकड़ा है। आरोपी की पहचान थाना तिवारीपुर क्षेत्र के अम्बेडकर नगर,सूरजकुंड कॉलोनी डोमखाना निवासी सागर डोम (30) के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जीआरपी गोरखपुर में गैंगस्टर एक्ट के साथ ही कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। एडीजे कोर्ट नंबर-01 गोरखपुर से जारी वारंट के तामीला के क्रम में पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। बताया कि आरोपी के खिलाफ जीआरपी मऊ, जीआरपी मुगलसराय और चंदौली में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे भी दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.