गैंगस्टर एक्ट में वांछित पांच गिरफ्तार
मथुरा, जून 3 -- जनपद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपियों की तलाश में मंगलवार रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान महावन और गोविंदनगर पुलिस टीम ने वांछित चल रहे गैंगस्टर एक्ट में आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक महावन चेतराम शर्मा ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में गैंगस्टर एक्ट में वांछितों की तलाश में धरपकड अभियान चलाया था। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी आकाश उर्फ मरिया उर्फ सरिया निवासी डालू की दुकान के पास, दामोदरपुरा,सदर बाजार, विशाल निवासी गोकुल बिहार कालौनी, औरंगाबाद, सदर बाजार और परवेज निवासी बड़ा कसाई पाड़ा, सदर बाजार को दबिश देते हुए घर से गिरफ्तार कर चालान किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.