गैंगस्टर एक्ट में वांछित पांच आरोपी गिरफ्तार
औरैया, सितम्बर 11 -- कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित पांच आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में दो निगड़ा और एक-एक पूर्वा महासुख, बरुआ व खड़का की मड़ैया के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पूर्व में जुआ, मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में पांच आरोपी वांछित चल रहे थे। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए निगड़ा निवासी 33 वर्षीय ज्ञानेंद्र सिंह, 45 वर्षीय शिवराज सिंह उर्फ बंटू, अजीतमल थाना क्षेत्र के पूर्वा महासुख निवासी 29 वर्षीय सौरभ, फफूंद थाना क्षेत्र के बरुआ निवासी 29 वर्षीय मोनू और खड़का की मड़ैया निवासी 32 वर्षीय सौरभ को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक ज्ञानेंद्र सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.