सहारनपुर, दिसम्बर 24 -- गंगोह पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के अभियोग मे वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बबलू शर्मा, सुखपाल उर्फ अनिल, विनोद शर्मा, संदीप निवासीगण ग्राम बीनपुर और सह अभियुक्त प्रवीण निवासी ग्राम मनोहरा थाना तीतरो के विरुद्ध गिरोह बनाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करके आम जनता के व्यक्तियों से लाखों रुपये हड़पकर भौतिक व आर्थिक लाभ अर्जित करने वाले गिरोह के विरूद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित सुखपाल उर्फ अनिल, विनोद शर्मा को गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर दिया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.