इटावा औरैया, मार्च 17 -- बलरई थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया गैंगस्टर एक्ट थाना बलरई में वांछित अभिषेक निवासी अकालगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ बलरई थाना में आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज है, वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए कोर्ट भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.