उरई, अक्टूबर 4 -- सिरसाकलार। संवाददाता थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में वांछित/वारंटी अभियानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गश्त के दौरान थाना सिरसाकलार पुलिस टीम ने थाना सिरसाकलार में पंजीकृत 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित बडे़ सिंह निवासी ग्राम बैनीपुरा थाना माधौगढ़ जनपद जालौन को गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर माधौगढ़ और सिरसाकलार थानों में आबकारी अधिनियम, अपहरण, लूट, आर्म्स एक्ट सहित 8 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...