शाहजहांपुर, जून 9 -- मीरानपुर कटरा। गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने बंदी बनाकर जेल भेजा है। डीएम के अनुमोदन पर स्मैक तस्करी में लिप्त पढ़ेरा फतेहगंज पू्र्वी जनपद बरेली के रियाज मोहम्मद उर्फ बाबू, मोहल्ला बाजार के सुनीत और मोहल्ला आतिशबाजान के रिषभ गुप्ता पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वांछित सुनीत को आज बंदी बना लिया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु गैंग बना कर मादक पदार्थ तस्करी समेत अन्य अपराधिक गतिविधियों के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत तीन आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी है। एक आरोपी को बंदी बनाकर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...