गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरेापी गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 11 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी अनिल उर्फ करन यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी अनिल उर्फ करन यादव निवासी जयपुर-जोधपुर बाजार, भौवापार, खोराबार के खिलाफ थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार वह मुकदमे में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.