हापुड़, अप्रैल 4 -- हापुड़ कोतवाली नगर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में शामिल गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे एक आरोपी को दबोच लिया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शातिर अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली में दर्ज धोखाधड़ी के दो मामले में शामिल एक व्यक्ति रोडवेज बस अड्डे पर खड़ा है और किसी स्थान पर फरार होने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी जिला सीतापुर के थाना रामकोट के गांव नंदपुरावा सराय निवासी उपदेश कुमार है। वह गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में भी कोतवाली से वांछित चल रहा था।---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.