संभल, मार्च 25 -- थाना असमोली के गांव बेला निवासी जैनुल आबेदीन गैंगस्टर एक्ट में काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी गांव से टांडा जाने पर मार्ग पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया और थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चंदौसी थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.