मथुरा, मार्च 28 -- थाना गोवर्धन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों के खिलाफ जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद गिरोह बंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अपराध कर अर्जित की गयी 1.18 लाख रुपये की तीन बाइक कुर्क की गयीं। इस दौरान डुगडुगी बजवाकर नोटिस भी चस्पा किया। प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि गांव देवसेरस निवासी आजम और अंजुम शातिर अपराधी है। इनके खिलाफ गैंगगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह शातिर गिरोह बनाकर अपराध कर अवैध रूप से धनोपार्जन करते हैं। इसकी अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति चिन्हित कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी गयी। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद शुक्रवार को उन्होंने अतिरिक्त निरीक्षक शिव कुमार, उप निरीक्षक चौधरी सतेन्द्र सिंह व पुलिस टीम के साथ गांव देवसेरस पहुंच कर दोनों आरोपियों द्वारा अव...