गैंगस्टर एक्ट में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार
हरदोई, अगस्त 30 -- संडीला। गैंगस्टर एक्ट से संबंधित नामजद आरोपी सचिन यादव निवासी ग्राम जूडाखेड़ा, थाना अतरौली तथा शिवम यादव निवासी फत्तेपुर, थाना अतरौली, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। सचिन यादव के खिलाफ संडीला थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं वहीं शिवम यादव के खिलाफ भी दो मामले दर्ज बताए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी गैंग बनाकर लूट जैसी घटनाएं करते थे। इसके विरुद्ध मुकदमा पहले से दर्ज है। दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.