गैंगस्टर एक्ट में छह आरोपी नामजद, गिरोह पर कसा शिकंजा
महाराजगंज, जून 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भिटौली पुलिस ने एक कथित आपराधिक गिरोह के सरगना समेत छह लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह लंबे समय से आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए चोरी, धोखाधड़ी सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस अभिलेख के अनुसार गिरोह का सरगना अर्जुन निवासी लाल डिग्गी पार्क, थाना राजघाट-गोरखपुर है। करण, जाबिर अली, धनंजय, दिलदार तथा अशोक उर्फ बसंत को गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया गया है। एसओ सत्येंद्र कुमार राय की रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरोह के सदस्यों के खिलाफ थाना भिटौली में पूर्व में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।इन यह भी पढ़ें- गैंगस्टर एक्ट के आरोपित की जमानत अर्जी खारिज माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.