गैंगस्टर एक्ट में चार वांछित गिरफ्तार
श्रावस्ती, अगस्त 16 -- श्रावस्ती संवाददाता। एनएमपीटी व इकौना थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट के चार वांछितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने बताया कि नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती के थानाध्यक्ष जयहरि मिश्र व प्रभारी निरीक्षक इकौना परमानन्द तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात के हरिहरगंज निवासी विशाल सोनी पुत्र रघुवर सोनी, इकौना के खावांपोखर निवासी गैंग लीडर नसीब खां पुत्र रोशन खां, चिप्पीपुरवा निवासी मुसीब खां पुत्र इशहाक खां व पतेढ़ा निवासी प्रभाकर त्रिपाठी उर्फ रिंकू त्रिपाठी पुत्र अनिल त्रिपाठी के रूप में हुई है। पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.