वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कोडिनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के शुभम जायसवाल, उसके पिता समेत नौ आरोपियों के खिलाफ रोहनिया थाने में गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज है। प्रकरण में विवेवक मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा की ओर से चार आरोपियों की रिमांड गुरुवार को कराई गई। जिन आरोपियों की रिमांड बनी उनमें पिशाच मोचन निवासी आजाद जायसवाल, भदवर निवासी महेश कुमार सिंह, सप्तसागर मंडी निवासी दिनेश यादव, ईश्वरगंगी निवासी आशीष यादव हैं। वहीं भोला प्रसाद, सौरभ एवं शिवाकांत की पेशी के लिए वारंट बी की अर्जी दी गई है। यह भी पढ़ें- कोडीन कफ सिरप मामले में एक आरोपी ने किया सरेंडर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.