सोनभद्र, अप्रैल 7 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद नशे के व्यापार से अर्जित अवैध संपत्ति को शक्ति नगर पुलिस ने जब्त कर गैंगस्टर एक्ट में कुर्की की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी कमल नयन दुबे ने बताया कि अभियुक्त सुनील भारती पुत्र शिवमंगल भारती निवासी निमियाडांड बस्ती के खिलाफ चार मुकदमा शक्तिनगर थाने में पंजीकृत हैं। विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त द्वारा बिना किसी वैध आय के अपराधिक कृतियों से अर्जित धन से अपने एवं अपनी पत्नी के नाम से चार पहिया वाहन स्विफ्ट डिजायर और एक स्कूटी क्रय किया है। इन दोनों वाहनों को जब्त कर कुर्की की कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.