इटावा औरैया, नवम्बर 13 -- इटावा। सिविल लाइन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में शामिल दो कुख्यात भूमाफिया भाइयों इंद्रपाल यादव और अशोक यादव की करोड़ों की संपत्ति कुर्क किए जाने के बाद अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अशोक यादव का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिया है। पुलिस की रिपोर्ट और जांच के आधार पर एसएसपी ने डीएम को आख्या भेजी। शांति और जनसुरक्षा के लिए डीएम ने ये कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...